News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Trending News (ट्रेंडिंग न्यूज़)    State: Delhi

2026-08-22 03:36:17

अरब सागर में समुद्री डकैतों का आतंक, दो जहाज हाईजैक; 22 भारतीय नाविक सुरक्षित

अरब सागर में समुद्री डकैतों का आतंक, दो जहाज हाईजैक; 22 भारतीय नाविक सुरक्षित

नई दिल्ली/जयपुर। यमन और सोमालिया के तट के आसपास समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने दो विदेशी झंडे वाले वाणिज्यिक जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया। इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नाविक सवार हैं। राहत की बात यह है कि विदेश मंत्रालय के अनुसार सभी भारतीय नाविक फिलहाल सुरक्षित हैं।

एक जहाज पर 16, दूसरे पर 6 भारतीय

मिली जानकारी के अनुसार, इरिट्रिया के झंडे वाला तेल उत्पाद टैंकर MT Sibu 1 20 अगस्त को अदन की खाड़ी में यमन के तट से करीब 30 समुद्री मील दूर समुद्री लुटेरों के निशाने पर आया। इस जहाज पर कुल 20 क्रू सदस्य हैं, जिनमें 16 भारतीय शामिल हैं।

दूसरा जहाज MV Lutuf कैमरून के झंडे वाला मालवाहक पोत है, जिसे 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास हथियारबंद लोगों ने कब्जे में लिया। इसमें 10 सदस्यीय क्रू में 6 भारतीय नागरिक हैं।

भारत सरकार ने शुरू किए प्रयास

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दोनों जहाजों पर मौजूद 22 भारतीय सुरक्षित हैं। सरकार संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के संपर्क में है तथा भारतीय नाविकों की सुरक्षा और सुरक्षित रिहाई को प्राथमिकता दी जा रही है।

समुद्री सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यमन, अदन की खाड़ी और सोमालिया के आसपास का समुद्री क्षेत्र पहले से ही सुरक्षा चुनौतियों से घिरा हुआ है। दो जहाजों के हाईजैक होने की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों की नजर अब इस बात पर है कि दोनों जहाजों को सुरक्षित तरीके से कब तक मुक्त कराया जा सकेगा।

NMS.NEWS की रिपोर्ट: इस घटनाक्रम ने एक बार फिर भारतीय नाविकों की सुरक्षा और संवेदनशील समुद्री मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी मजबूत करने की जरूरत को सामने ला दिया है।

संवाददाता श्रवण पंवार | जयपुर | NMS.NEWS
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News