News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Education (शिक्षा)    State: Rajasthan

2026-08-23 03:33:36

जयपुर। राष्ट्रीय स्तर की AIAPGET-2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सत्यसाई कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिजली व्यवस्था ठप होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने के बाद कंप्यूटर बंद हो गए और केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई। करीब चार घंटे तक हंगामे और इंतजार की स्थिति बनी रही।

AIAPGET-2026 में अव्यवस्था: परीक्षा के बीच बिजली गुल, चार घंटे परेशान रहे अभ्यर्थी; गर्मी से 3 छात्राएं बेहोश

जयपुर। राष्ट्रीय स्तर की AIAPGET-2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सत्यसाई कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिजली व्यवस्था ठप होने से अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा के बीच अचानक बिजली गुल होने के बाद कंप्यूटर बंद हो गए और केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई। करीब चार घंटे तक हंगामे और इंतजार की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा सुबह करीब 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने के लगभग 15 मिनट बाद बिजली चली गई। पावर बैकअप उपलब्ध नहीं होने के कारण कंप्यूटर बंद हो गए। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि जनरेटर में डीजल की कमी और तकनीकी समस्या के चलते तत्काल व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।

गर्मी और इंतजार से बिगड़ी तबीयत

लंबे समय तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करने के दौरान गर्मी और उमस के कारण तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी आरोप लगाया।

दूसरी पारी की परीक्षा में भी देरी

अव्यवस्था का असर दूसरी पारी की परीक्षा पर भी पड़ा। निर्धारित समय के अनुसार दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अभ्यर्थियों की एंट्री करीब 3:05 बजे तक चलती रही। इससे परीक्षा केंद्र की व्यवस्था और प्रबंधन पर सवाल उठे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर बिजली, जनरेटर, इंटरनेट, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पहले से पर्याप्त जांच होनी चाहिए थी। ऐसी लापरवाही से विद्यार्थियों का समय और मानसिक तनाव दोनों बढ़ते हैं।

NTA की ओर से परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की बात कही गई है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि दोबारा होने वाली परीक्षा में ऐसी अव्यवस्था की पुनरावृत्ति नहीं होगी और सभी परीक्षार्थियों को समान अवसर मिलेगा।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar
सच • साहस • न्याय की खबर
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News