News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Weather (मौसम)    State: Rajasthan

2026-08-26 02:46:35

सिरोही। राजस्थान के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या किस तरह चुनौती बनी हुई है, इसका उदाहरण माउंट आबू क्षेत्र के शेरगांव से सामने आया है। गांव तक सड़क और बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण करीब 20 परिवारों को पेयजल के लिए रोजाना लगभग 2 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। कई बार पानी लाने के बाद पथरीली चढ़ाई पार कर उसे घरों तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता था।

12 किमी पथरीली चढ़ाई के बाद पहुंचा पानी, 60 ग्रामीणों ने कंधों पर ढोया पूरा सामान

राजस्थान के ऊंचाई वाले गांव में पानी की जद्दोजहद खत्म करने की अनूठी पहल, सौर ऊर्जा से चलेगी नई जल व्यवस्था

माउंट आबू/सिरोही। राजस्थान के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या किस तरह चुनौती बनी हुई है, इसका उदाहरण माउंट आबू क्षेत्र के शेरगांव से सामने आया है। गांव तक सड़क और बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण करीब 20 परिवारों को पेयजल के लिए रोजाना लगभग 2 किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता था। कई बार पानी लाने के बाद पथरीली चढ़ाई पार कर उसे घरों तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता था।

ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए सामूहिक प्रयास किया। गुरु शिखर क्षेत्र से करीब 12 किलोमीटर की कठिन और पथरीली चढ़ाई पार कर जल व्यवस्था से जुड़ा सामान गांव तक पहुंचाया गया। इस काम में करीब 60 ग्रामीणों ने कंधों पर सामान उठाकर योगदान दिया।

8 सोलर प्लेट, दो पानी की टंकियां और पाइपलाइन पहुंचाई

नई व्यवस्था के तहत 8 सोलर प्लेट, दो 1000-1000 लीटर क्षमता की पानी की टंकियां, करीब 2 किलोमीटर पाइपलाइन, पानी की मशीन और मोटर सेट को गांव तक पहुंचाया गया। जहां वाहन पहुंचना संभव नहीं था, वहां ग्रामीणों ने स्वयं सामान उठाकर दुर्गम रास्ता पार किया।

ग्रामीणों के अनुसार सौर ऊर्जा आधारित मोटर के जरिए पानी को ऊंचाई तक पहुंचाकर पाइपलाइन से गांव तक लाने की व्यवस्था तैयार की गई है। इससे अब घरों के नजदीक पानी उपलब्ध कराने की उम्मीद जगी है और महिलाओं तथा ग्रामीणों को रोजाना लंबी दूरी तय करने से राहत मिल सकेगी।

सामूहिक प्रयास बना मिसाल

यह पहल केवल जल व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी और स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान खोजने की मिसाल भी बनी है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद ग्रामीणों ने श्रमदान कर जल व्यवस्था को गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर | NMS.NEWS
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News