Category:
Crime (अपराध)
State:
Rajasthan
2026-08-26 02:48:57
विद्याधर नगर में लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप, घायल भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज; दो आरोपी फरार जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार राजीनामा कराने के बहाने एक युवक को मंदिर मोड़ के पास बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने विवाद बढ़ने पर दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो
राजीनामे के बहाने बुलाया, चाकुओं से हमला; युवक की मौत — हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार
विद्याधर नगर में लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप, घायल भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज; दो आरोपी फरार
जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार राजीनामा कराने के बहाने एक युवक को मंदिर मोड़ के पास बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने विवाद बढ़ने पर दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान तड़के करीब 3 से 4 बजे शाकिर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शाकिर करीब 10 दिन पहले ही पिता बना था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
राजीनामे के बहाने बुलाकर बनाया निशाना
पुलिस जांच में सामने आया कि लेन-देन को लेकर रफीक और दूसरे पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। राजीनामा कराने के लिए रफीक ने सोमवार रात मंदिर मोड़ के पास बुलाया था। मौके पर पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया और रफीक के साथ मौजूद कई युवकों ने दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल कय्यूम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात के पीछे पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर | NMS.NEWS