News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Politics (राजनीति)    State: Rajasthan

2026-08-29 04:50:51

जयपुर। राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जयपुर और जोधपुर संभाग के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी स्तर पर अंतिम मंथन का दौर चल रहा है। शनिवार को प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लगने की संभावना जताई गई है।

भाजपा में पार्षद टिकट पर अंतिम मंथन, विधायक-प्रभारी और सर्वे रिपोर्ट को मिलेगा महत्व

जयपुर। राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जयपुर और जोधपुर संभाग के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी स्तर पर अंतिम मंथन का दौर चल रहा है। शनिवार को प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लगने की संभावना जताई गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्षद टिकट के लिए विधायकों की राय, निकाय प्रभारियों की रिपोर्ट और पार्टी स्तर पर कराए गए सर्वे को महत्वपूर्ण आधार बनाया जा रहा है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी के अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को भी टिकट चयन के दौरान ध्यान में रखा जा रहा है।

भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को दूसरे दिन भी मैराथन बैठकों का सिलसिला जारी रहा। देर रात तक चली बैठकों में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई। निकाय चुनाव की संभागवार बैठकों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हर वार्ड में मजबूत चेहरे की तलाश

पार्टी की कोशिश है कि प्रत्येक वार्ड में ऐसा प्रत्याशी उतारा जाए जिसकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ हो और जो संगठन के साथ लंबे समय से सक्रिय रूप से जुड़ा रहा हो। टिकट के दावेदारों की राजनीतिक सक्रियता, संगठनात्मक भूमिका और क्षेत्र में जनसमर्थन को भी चयन प्रक्रिया में प्रमुखता दी जा रही है।

वहीं, जिन संभागों में स्थानीय स्तर पर रायशुमारी पूरी हो चुकी है, वहां चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। पार्टी स्तर पर नामों की समीक्षा के बाद अंतिम सूची जारी होने की उम्मीद है।

संवाददाता – श्रवण पंवार
जयपुर | NMS.NEWS
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News