News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Education (शिक्षा)    State: Delhi

2026-08-29 04:59:21

नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। राउंड-2 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 3 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार संस्थानों की संभावित सीटों का सत्यापन 1 और 2 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद 3 से 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। अभ्यर्थी 3 से 9 सितंबर तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।

🩺 NEET UG काउंसलिंग में बड़ा अपडेट

राउंड-2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड-2 का शेड्यूल जारी कर दिया है। राउंड-2 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 3 सितंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार संस्थानों की संभावित सीटों का सत्यापन 1 और 2 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद 3 से 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया चलेगी। अभ्यर्थी 3 से 9 सितंबर तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।

च्वाइस लॉक करने की सुविधा 8 सितंबर शाम 4 बजे से 9 सितंबर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को होगी, जबकि राउंड-2 का सीट आवंटन परिणाम 11 सितंबर को जारी किया जाएगा।

सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। वहीं संस्थानों द्वारा 19 सितंबर को प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और डेटा का सत्यापन किया जाएगा।

MBBS, BDS और BSc नर्सिंग सीटों पर मिलेगा प्रवेश

राउंड-2 के माध्यम से MBBS, BDS और BSc नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के साथ डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, AFMC, AIIMS और JIPMER से संबंधित सीटें भी शामिल हैं।

MCC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे रजिस्ट्रेशन से पहले आधिकारिक शेड्यूल और उपलब्ध सीटों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचें। आवेदन पूरा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: MCC की वेबसाइट पर राउंड-2 का पूरा शेड्यूल और काउंसलिंग संबंधी दिशा-निर्देश देखे जा सकते हैं।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS — नवधृति मानवाधिकार समाचार
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News