News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Crime (अपराध)    State: Rajasthan

2026-08-29 05:02:53

डीएसटी-खाटूड़ी पुलिस की कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद

नागौर में अवैध हथियारों की खेप का खुलासा, एमपी कनेक्शन सामने आया

डीएसटी-खाटूड़ी पुलिस की कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद

नागौर। आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए नागौर पुलिस की ओर से अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी एवं खाटूड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के कथित सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 अवैध पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी के निर्देशन में डीएसटी एवं खाटूड़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर मुख्य सप्लायर ओमप्रकाश देदड़ा को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हथियार खरीदने वाले अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच में सामने आया कि गिरोह का कथित सरगना ओमप्रकाश उर्फ ओमाराम, निवासी डीडवाना, पिछले करीब दो वर्षों से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मध्यप्रदेश से पिस्टल और अन्य हथियार कम कीमत पर खरीदकर नागौर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 6 पिस्टल एवं 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

सीकर में भी अंतरराज्यीय गैंग पर कार्रवाई

इसी अभियान के दौरान सीकर डीएसटी एवं नीमकाथाना सदर पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदातों में प्रयुक्त दो अफीमीन, दो बाइक, एक पिकअप, कार और थार जीप सहित अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार गिरोह पर राजस्थान के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हाईटेंशन लाइन चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप है। दोनों मामलों में पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों की सप्लाई और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | नवधृति मानवाधिकार समाचार
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News