News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: State News (राज्य समाचार)    State: Madhya Pradesh

2026-08-29 14:43:20

धनगांव की बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

धनगांव की बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

डूंगरीडोला मार्ग की हालत खराब, आवागमन में ग्रामीणों को हो रही परेशानी; कार्रवाई का आश्वासन

जैतहरी/अनूपपुर। ग्राम पंचायत धनगांव के अंतर्गत आने वाले डूंगरीडोला क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ गई है तथा मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य समय पर नहीं होने से रोजमर्रा के आवागमन के साथ विद्यार्थियों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर शीघ्र सुधार कार्य कराने की मांग की है।

जिम्मेदारों की भूमिका पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के जिम्मेदार प्रतिनिधियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की वास्तविक स्थिति का मौके पर निरीक्षण, उपलब्ध विकास राशि एवं पूर्व में कराए गए कार्यों की जानकारी की जांच तथा आवश्यकतानुसार सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य कराया जाए।

प्रशासन ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

इस मामले में जिला दंडाधिकारी अनूपपुर रत्नाकर झा ने कहा कि दी गई जानकारी के आधार पर पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अब देखना होगा कि प्रशासनिक स्तर पर जांच और निरीक्षण के बाद धनगांव पंचायत के डूंगरीडोला मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान कब तक हो पाता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग सड़क की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्यवाही करेगा।

रिपोर्टर — मदन मोहन मिश्रा
जैतपुर, मध्य प्रदेश
NMS.NEWS | नवधृति मानवाधिकार समाचार
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News