Category:
Agriculture (कृषि)
State:
Rajasthan
2026-08-30 03:22:46
जयपुर। राजस्थान के तीन प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में डीन, डायरेक्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर अब राजभवन ने गंभीरता दिखाई है। वरिष्ठता और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सवालों के बीच राजभवन ने उदयपुर, जोबनेर और जोधपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालयों से तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
कृषि विश्वविद्यालयों में डीन-डायरेक्टर नियुक्तियों पर राजभवन सख्त, तीन दिन में मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट
जयपुर। राजस्थान के तीन प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में डीन, डायरेक्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर अब राजभवन ने गंभीरता दिखाई है। वरिष्ठता और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सवालों के बीच राजभवन ने उदयपुर, जोबनेर और जोधपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालयों से तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
मामला तब सामने आया जब इन विश्वविद्यालयों में वरिष्ठ प्रोफेसरों को दरकिनार कर अपेक्षाकृत जूनियर शिक्षकों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां दिए जाने के आरोप उठे। रिपोर्ट के अनुसार, डीन और डायरेक्टर जैसे पदों पर नियुक्तियों को लेकर नियमों और प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट करने की आवश्यकता महसूस की गई है।
राजभवन ने मांगी नियुक्तियों की पूरी जानकारी
राजभवन की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कुलसचिवों से नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज, चयन प्रक्रिया, नियमों के पालन तथा संबंधित अधिकारियों की पात्रता की जानकारी मांगी गई है। खास तौर पर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि 29 अगस्त तक जिन पदों पर नियुक्तियां की गईं, उनमें निर्धारित नियमों एवं वरिष्ठता मानकों का पालन हुआ या नहीं।
नियमों की अनदेखी हुई तो जिम्मेदारी होगी तय
राजभवन की रिपोर्ट के बाद अब संबंधित कृषि विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच होने की संभावना है। यदि जांच में नियमों की अनदेखी या प्रक्रिया संबंधी कोई अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय किए जाने की कार्रवाई हो सकती है।
फिलहाल राजभवन की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि नियुक्तियों में वास्तव में नियमों का पालन हुआ है या शिकायतों के पीछे कोई तथ्यात्मक आधार है।
संवाददाता — श्रवण पंवार
जयपुर | NMS.NEWS