News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Crime (अपराध)    State: Rajasthan

2026-08-30 03:26:53

सागवाड़ा (डूंगरपुर)। पैतृक जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने पिता के छत से गिरने की कहानी परिजनों को बताई। अंतिम संस्कार से पहले शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पैतृक जमीन बेचने से रोका तो बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, छत से गिरने की रची झूठी कहानी

सागवाड़ा (डूंगरपुर)। पैतृक जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने पिता के छत से गिरने की कहानी परिजनों को बताई। अंतिम संस्कार से पहले शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार मृतक गौतम पुत्र मधु यादव अपने बेटे कांतीलाल के साथ गोवाड़ी में रहते थे। बताया गया कि 27 अगस्त की रात कांतीलाल ने परिजनों को सूचना दी कि उसके पिता छत से गिर गए हैं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए।

श्मशान घाट पर शव के सिर, कान के पीछे, कान और हाथ की अंगुली पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई देने पर परिजनों को घटना पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र के बीच पैतृक जमीन बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच से खुला मौत का राज

शुरुआत में मामला छत से गिरने का बताया गया था, लेकिन शरीर पर मिले चोटों के निशान और परिजनों के संदेह के बाद पुलिस जांच में घटना ने नया मोड़ ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर हत्या के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

संवाददाता — श्रवण पंवार
जयपुर | NMS.NEWS
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News