News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Viral News (वायरल समाचार)    State: Delhi

2026-09-01 03:14:20

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा से जुड़े व्यक्तिगत दिवालिया मामले में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने पहली बार 5 सदस्यीय विशेष बेंच गठित की है। मामले में करीब ₹22,006.57 करोड़ के दावों के मुकाबले लगभग ₹6.5 करोड़ की भुगतान योजना अटकने के बाद यह मामला अहम हो गया है।

नई दिल्ली | बड़ी खबर

चंदा मामले में ₹22 हजार करोड़ के दावों पर पहली बार 5 सदस्यीय NCLT बेंच करेगी सुनवाई

नई दिल्ली। एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा से जुड़े व्यक्तिगत दिवालिया मामले में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने पहली बार 5 सदस्यीय विशेष बेंच गठित की है। मामले में करीब ₹22,006.57 करोड़ के दावों के मुकाबले लगभग ₹6.5 करोड़ की भुगतान योजना अटकने के बाद यह मामला अहम हो गया है।

मामले में इससे पहले दो सदस्यीय बेंच में बहुमत नहीं बन पाया था। इसके बाद NCLT ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पांच सदस्यीय बेंच के समक्ष सुनवाई का निर्णय लिया है। सुनवाई की अध्यक्षता प्रेसिडेंट जस्टिस अनूपिंदर ग्रेवाल करेंगे। मामले की सुनवाई मंगलवार सुबह 10:15 बजे प्रस्तावित है।

रिपोर्ट के अनुसार, योजना को समर्थन देने वाले लेनदारों की सीमा 80.8 प्रतिशत तक सीमित रखी गई थी, जबकि असहमत लेनदारों के लिए अलग वसूली व्यवस्था का प्रस्ताव था। तकनीकी सदस्य रीना सिन्हा पुरी ने योजना खारिज कर दी थी, जबकि तीसरे सदस्य नीलेश शर्मा ने योजना को मंजूरी दी थी, लेकिन सभी लेनदारों पर लागू माना था।

अब पांच सदस्यीय बेंच पूरे मामले पर नए सिरे से विचार करेगी। बेंच के सामने ₹6.25 करोड़ के लेनदारों को देने और करीब ₹25 लाख प्रक्रिया खर्च से संबंधित प्रस्ताव भी महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा। मामले में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), केनरा बैंक और यूनियन बैंक सहित अन्य संस्थाओं के दावे भी जुड़े हुए हैं।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News