Category:
State News (राज्य समाचार)
State:
Rajasthan
2026-09-03 03:26:40
जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को टोंक रोड स्थित आनंद बाजार मॉल के श्याम फूड (पिज्जा सिटी) का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किचन की स्वच्छता व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आईं।
बदहाल किचन पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, गंदगी और कॉकरोच मिलने पर श्याम फूड का किचन सीज
जयपुर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को टोंक रोड स्थित आनंद बाजार मॉल के श्याम फूड (पिज्जा सिटी) का निरीक्षण किया। जांच के दौरान किचन की स्वच्छता व्यवस्था में गंभीर खामियां सामने आईं।
निरीक्षण में बदहाल दीवारें, गंदा फर्श, गंदे बर्तन, बिना जाली की खुली खिड़कियां और दरवाजे तथा कॉकरोच पाए गए। टीम को बिना अवधि लिखे खाद्य सामग्री और खुले में रखा हुआ पका भोजन भी मिला। खाद्य सामग्री पर आवश्यक जानकारी अंकित नहीं होने की बात भी सामने आई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए तथा किचन की स्थिति को देखते हुए कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। नियमों में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण लगातार जारी है। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | नवधृति मानवाधिकार समाचार