News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Sports (खेल)    State: Rajasthan

2026-09-03 03:33:10

जयपुर पोलो सीजन 2026 के तहत राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए आरपीसी कप के रोमांचक मुकाबले में गोहिलवाड़ टीम ने आरपीसी टीम को 6–5.5 गोल के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू से ही बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा और अंतिम क्षणों तक जीत का रोमांच बना रहा।

🏇 तरण का ‘चौका’, गोहिलवाड़ की शानदार जीत; आधे गोल के अंतर से जीता मुकाबला

जयपुर पोलो में रोमांचक आरपीसी कप मुकाबला, गोहिलवाड़ टीम ने आरपीसी को 6–5.5 से हराया

जयपुर | 3 सितंबर 2026

जयपुर पोलो सीजन 2026 के तहत राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर बुधवार को खेले गए आरपीसी कप के रोमांचक मुकाबले में गोहिलवाड़ टीम ने आरपीसी टीम को 6–5.5 गोल के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू से ही बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा और अंतिम क्षणों तक जीत का रोमांच बना रहा।

मुकाबले में तरण निलवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं एलन शॉन मैककल और शुभम गुप्ता ने भी एक-एक गोल कर टीम के स्कोर को मजबूती दी।

आरपीसी की ओर से मयूरसिंह राठौड़ और दोनों घोड़ों ने 2-2 गोल किए, जबकि युवराज पृथ्वीराज सिंह ने भी टीम के लिए एक गोल किया। इसके बावजूद गोहिलवाड़ की टीम आधे गोल की बढ़त के साथ मुकाबला जीतने में सफल रही।

पोलो प्रेमियों के लिए खास रहा मुकाबला

जयपुर पोलो सीजन के इस मुकाबले में दर्शकों को तेज रफ्तार और शानदार घुड़सवारी के साथ रोमांचक खेल देखने को मिला। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में आक्रामक रणनीति के साथ खेलते हुए कई शानदार मूव बनाए।

जयपुर पोलो में पहली बार प्लेडलाइट में होगा मुकाबला

जयपुर पोलो के इतिहास में पहली बार प्लेडलाइट में पोलो मैच आयोजित किए जाने की तैयारी है। पोलो प्रेमियों के लिए यह नया अनुभव होगा। प्लेडलाइट पर पहला मैच गुरुवार को खेला जाएगा। इसके बाद आरपीसी कप के सेमीफाइनल मुकाबले शाम 7 बजे जयपुर पोलो क्लब और टीम गोहिलवाड़ के बीच खेले जाएंगे। दूसरा सेमीफाइनल रात 8 बजे आरपीसी और जयपुर पोलो क्लब के बीच प्रस्तावित है।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News