Category:
Cricket (क्रिकेट)
State:
Karnataka
2026-09-03 03:39:12
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस समय फिटनेस और चोट प्रबंधन बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कई प्रमुख खिलाड़ियों को चोट के कारण मैचों से बाहर रहना पड़ा है, जिससे टीम संयोजन और आगामी अहम मुकाबलों की तैयारियों पर असर पड़ा है।
भारतीय क्रिकेट में फिटनेस की बड़ी चुनौती, चोटों से जूझ रहे सितारों के बीच BCCI की नजरें वापसी पर
जयपुर | 3 सितंबर 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इस समय फिटनेस और चोट प्रबंधन बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कई प्रमुख खिलाड़ियों को चोट के कारण मैचों से बाहर रहना पड़ा है, जिससे टीम संयोजन और आगामी अहम मुकाबलों की तैयारियों पर असर पड़ा है।
हालांकि राहत की बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर है। वहीं हार्दिक पंड्या अभी पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण टीम से बाहर हैं। नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर को भी फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन टीम में जगह मिली है।
चोट प्रबंधन पर BCCI की अहम बैठक
चोटों की लगातार सामने आ रही समस्या को देखते हुए BCCI की 3 सितंबर को होने वाली समीक्षा बैठक में खिलाड़ियों की फिटनेस, इंजरी मैनेजमेंट और आगामी विश्व कप की तैयारियों पर विशेष चर्चा प्रस्तावित है। बैठक में मुख्य कोच गौतम गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और Centre of Excellence प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण समेत बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
भारतीय टीम के सामने अब चुनौती यह है कि प्रमुख खिलाड़ियों को जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के बजाय उनकी फिटनेस को प्राथमिकता दी जाए। आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के वर्कलोड और रिकवरी पर विशेष ध्यान दे रहा है।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar