Category:
Cricket (क्रिकेट)
State:
Delhi
2026-09-04 04:11:34
दुबई। महिला टी-20 एशिया कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया। मंधाना ने महज 64 गेंदों पर 124 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 193.75 रहा।
स्मृति मंधाना का रिकॉर्डतोड़ धमाका, 124 रन की तूफानी पारी से रचा इतिहास
दुबई। महिला टी-20 एशिया कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया। मंधाना ने महज 64 गेंदों पर 124 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 193.75 रहा।
मंधाना की इस पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 193/5 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 56 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 137 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
मंधाना के नाम दो बड़े विश्व रिकॉर्ड
इस ऐतिहासिक पारी के दौरान मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18वां शतक रहा, जिससे उन्होंने मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट के 17-17 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
इसके साथ ही मंधाना ने मिताली राज के 10,868 अंतरराष्ट्रीय रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ते हुए महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल की।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी यह मंधाना का दूसरा शतक है और 124 रन भारत की महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी बन गई है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन था।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS — नवधृति मानवाधिकार समाचार