News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Weather (मौसम)    State: Rajasthan

2026-09-05 07:14:08

राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। करीब दस दिन के अंतराल के बाद सक्रिय हुए मानसून के चौथे चरण में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के प्रभाव से शुक्रवार को सवाई माधोपुर, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर सहित कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

बारिश ने बढ़ाई आफत: सवाई माधोपुर में जलभराव, कालीसिंध के 5 गेट खोले

जयपुर | संवाददाता श्रवण पंवार | NMS.NEWS

राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। करीब दस दिन के अंतराल के बाद सक्रिय हुए मानसून के चौथे चरण में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के प्रभाव से शुक्रवार को सवाई माधोपुर, बूंदी, झालावाड़, धौलपुर सहित कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

सवाई माधोपुर और बूंदी में करीब 5 इंच तक बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। सवाई माधोपुर शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। रणथंभौर क्षेत्र में शेरपुर-खिलचीपुर रपट पर जलभराव होने से रास्ता बंद करना पड़ा।

उधर, कालीसिंध नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 5 गेट खोले गए। नदी क्षेत्र के आसपास प्रशासन और स्थानीय स्तर पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिजली गिरने से नाबालिग की मौत, दो झुलसे

भरतपुर जिले के डुमरिया गांव में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कई जिलों में स्कूलों पर भी असर

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए झालावाड़, करौली और धौलपुर में शनिवार को दोपहर 12 बजे तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने बारिश के दौरान लोगों से अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है।

मौसम के बदले मिजाज से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में नदी-नालों और जलाशयों के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में बारिश का असर किन क्षेत्रों में बढ़ता है, इस पर प्रशासन और मौसम विभाग की निगरानी जारी है।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News