Category:
Business (व्यापार)
State:
Delhi
2026-09-05 07:20:33
नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर 4G फोन की मांग बढ़ती दिखाई दे रही है। कीमतों में बढ़ोतरी और ग्राहकों के बजट पर दबाव के बीच 4G स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 40% की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुल स्मार्टफोन बिक्री में लगभग 10% की गिरावट आई है।
स्मार्टफोन बाजार में 4G की वापसी, 5G की बिक्री पर पड़ा असर
नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर 4G फोन की मांग बढ़ती दिखाई दे रही है। कीमतों में बढ़ोतरी और ग्राहकों के बजट पर दबाव के बीच 4G स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 40% की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कुल स्मार्टफोन बिक्री में लगभग 10% की गिरावट आई है।
बाजार रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में 4G फोन की बिक्री में 40% की बढ़ोतरी हुई। वहीं 5G स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 12% की कमी दर्ज की गई। इसका प्रमुख कारण 5G फोन की बढ़ती कीमतें और ग्राहकों का किफायती विकल्पों की ओर लौटना माना जा रहा है।
महंगे हुए स्मार्टफोन, ग्राहकों ने बदली पसंद
रिपोर्ट के अनुसार जून तक स्मार्टफोन की औसत कीमत में करीब 15% का इजाफा हुआ है। सितंबर 2025 से अब तक कीमतों में लगातार वृद्धि के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक महंगे 5G मॉडल खरीदने के बजाय कम कीमत वाले 4G फोन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
बाजार में 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले फोन की मांग भी मजबूत बनी हुई है। किफायती स्मार्टफोन की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियां बजट सेगमेंट पर दोबारा ज्यादा ध्यान दे रही हैं।
बजट ग्राहकों ने बदला बाजार का रुख
विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई और स्मार्टफोन की बढ़ती औसत कीमत के कारण ग्राहक अब फीचर्स के साथ-साथ कीमत को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में 4G फोन की बिक्री में आया उछाल मोबाइल बाजार के बदलते खरीद रुझान का संकेत माना जा रहा है।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS