Category:
Crime (अपराध)
State:
Rajasthan
2026-09-06 06:13:37
जयपुर। शहर में आभूषण खरीदने के बहाने ज्वेलरी शोरूम पहुंची एक युवती द्वारा लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। युवती करीब 20 लाख रुपए कीमत के 25 तोला सोने के आभूषण लेकर भागने लगी, लेकिन शोरूम कर्मचारियों की सतर्कता के चलते उसे पीछा कर पकड़ लिया गया।
गहने देखने आई युवती ने दुकान से 20 लाख के जेवर उड़ाए, कर्मचारियों ने पीछा कर पकड़ा
जयपुर। शहर में आभूषण खरीदने के बहाने ज्वेलरी शोरूम पहुंची एक युवती द्वारा लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। युवती करीब 20 लाख रुपए कीमत के 25 तोला सोने के आभूषण लेकर भागने लगी, लेकिन शोरूम कर्मचारियों की सतर्कता के चलते उसे पीछा कर पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार युवती ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंची थी। उसने कर्मचारियों से अलग-अलग डिजाइन के आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान मौका पाकर उसने करीब 25 तोला वजन के सोने के जेवर अपने कब्जे में लिए और शोरूम से बाहर निकलकर भागने का प्रयास किया।
युवती को अचानक भागते देखकर कर्मचारियों को संदेह हुआ। कर्मचारियों ने तत्काल उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। घटना के बाद शोरूम में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती ने इस वारदात को अकेले अंजाम देने की योजना बनाई थी या उसके पीछे कोई गिरोह काम कर रहा है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम और युवती की गतिविधियों की पुष्टि की जा सके।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS