Category:
Religion (धर्म)
State:
Delhi
2026-09-09 03:14:55
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर उस समय विवादों में आ गया, जब एक हिंदू धार्मिक संगठन बीएपीएस (BAPS) से जुड़े करीब 100 लोगों के निजी दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों से हटाए जाने के आरोप सामने आए। कर्मचारियों के अनुसार कुछ महिला स्टाफ को अलग स्थानों पर रहने तथा प्रतिनिधिमंडल के गुजरने वाले क्षेत्रों में न जाने के निर्देश दिए गए थे।
एफिल टावर विवाद पर फ्रांस में बवाल, महिला कर्मचारियों को हटाने के आरोप से मचा हड़कंप
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर उस समय विवादों में आ गया, जब एक हिंदू धार्मिक संगठन बीएपीएस (BAPS) से जुड़े करीब 100 लोगों के निजी दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों से हटाए जाने के आरोप सामने आए। कर्मचारियों के अनुसार कुछ महिला स्टाफ को अलग स्थानों पर रहने तथा प्रतिनिधिमंडल के गुजरने वाले क्षेत्रों में न जाने के निर्देश दिए गए थे।
घटना के विरोध में एफिल टावर के कर्मचारियों ने सोमवार को काम बंद कर दिया, जिसके चलते दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल एफिल टावर को एक दिन के लिए बंद करना पड़ा। कर्मचारियों ने इसे लैंगिक समानता और कार्यस्थल पर गैर-भेदभाव के सिद्धांतों के विपरीत बताया।
प्रबंधन ने माना—ऐसी शर्तें स्वीकार नहीं की जानी चाहिए थीं
एफिल टावर का संचालन करने वाली कंपनी SETE ने माना कि धार्मिक प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को इस तरह व्यवस्थित करने का अनुरोध किया गया था, जिससे महिलाओं के साथ संपर्क सीमित रहे। कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की शर्तों को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए था। घटना के बाद कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बैठक भी हुई।
BAPS ने जताया खेद, कहा—किसी को प्रवेश से नहीं रोका गया
विवाद बढ़ने के बाद पेरिस स्थित BAPS मंदिर की ओर से माफी जारी की गई। संगठन ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के बड़े आकार को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय शुरू होने से पहले व्यवस्थित किया गया था ताकि अन्य लोगों को असुविधा न हो। संगठन के अनुसार, उनकी जानकारी में किसी भी व्यक्ति को एफिल टावर में प्रवेश से नहीं रोका गया। साथ ही घटना से किसी को हुई परेशानी या ठेस के लिए खेद व्यक्त किया गया।
पेरिस प्रशासन ने शुरू की जांच
मामले को लेकर पेरिस के अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। फ्रांस में यह विवाद अब धार्मिक परंपराओं, कार्यस्थल की समानता और लैंगिक अधिकारों के बीच संतुलन को लेकर व्यापक चर्चा का विषय बन गया है। एफिल टावर मंगलवार को कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बैठक के बाद दोबारा खोल दिया गया।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar