Category:
Viral News (वायरल समाचार)
State:
Delhi
2026-09-09 03:19:49
अमेरिका/सिलिकॉन वैली। दुनिया की टेक इंडस्ट्री के केंद्र सिलिकॉन वैली में अब अरबपतियों के बीच एक नया स्टेटस सिंबल तेजी से उभर रहा है। महंगी घड़ियों, निजी जेट और आलीशान घरों के बाद अब 100 साल पुराने विशाल पेड़ संपन्न लोगों के लिए प्रतिष्ठा और संपत्ति का प्रतीक बनते जा रहे हैं।
सिलिकॉन वैली में पेड़ों की नई होड़: अरबपति घरों के बाहर लगा रहे 100 साल पुराने विशाल पेड़
अमेरिका/सिलिकॉन वैली।
दुनिया की टेक इंडस्ट्री के केंद्र सिलिकॉन वैली में अब अरबपतियों के बीच एक नया स्टेटस सिंबल तेजी से उभर रहा है। महंगी घड़ियों, निजी जेट और आलीशान घरों के बाद अब 100 साल पुराने विशाल पेड़ संपन्न लोगों के लिए प्रतिष्ठा और संपत्ति का प्रतीक बनते जा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया की नापा वैली में पुराने ओक और अन्य विशाल पेड़ों की मांग बढ़ी है। कई पेड़ भारी क्रेन और विशेष उपकरणों की मदद से उखाड़कर नई जगहों पर लगाए जा रहे हैं। इन पेड़ों को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करना बेहद जटिल और महंगा काम है।
एक पेड़ की कीमत करोड़ों में, ट्रांसपोर्ट भी चुनौती
विशेष रूप से विकसित और बेहद पुराने पेड़ों के लिए ग्राहक करोड़ों रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं। रिपोर्ट में ऐसे उदाहरण सामने आए हैं, जहां एक पेड़ की कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये तक पहुंची। कुछ पेड़ों को स्थानांतरित करने के लिए 50 फीट तक ऊंचे और करीब 100 टन वजन वाले पेड़ों को भारी मशीनरी से उठाना पड़ा।
सिलिकॉन वैली के संपन्न इलाकों में बड़े घरों और निजी संपत्तियों के आसपास विशाल पेड़ लगाने का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि संपत्ति को प्राकृतिक और भव्य रूप देना भी माना जा रहा है।
नर्सरी में हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के लिए हेल्पडेस्क
इस बढ़ती मांग ने पुराने और विशाल पेड़ों के कारोबार को नया बाजार दे दिया है। विशेष नर्सरियां ऐसे पेड़ों की तलाश, खरीद, परिवहन और पुनःरोपण की पूरी व्यवस्था कर रही हैं। कुछ नर्सरियों में संपन्न ग्राहकों के लिए अलग से सहायता व्यवस्था तक विकसित की गई है।
हालांकि विशेषज्ञों के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन विशाल पेड़ों को सुरक्षित रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की है। पेड़ों को सड़कों से ले जाने के दौरान कई बार हाईवे बंद करने, बिजली के तार हटाने और विशेष परिवहन अनुमति की जरूरत पड़ती है।
प्रकृति प्रेम या संपन्नता का नया प्रदर्शन?
विशाल पुराने पेड़ों की खरीद को कुछ लोग पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण से जोड़कर देखते हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि यह अमीरों के बीच संपन्नता दिखाने का नया तरीका भी बन रहा है। इसके बावजूद पुराने पेड़ों को बचाकर नई जगह पर लगाने की प्रवृत्ति ने एक ऐसा बाजार खड़ा कर दिया है, जहां दशकों पुराने पेड़ करोड़ों रुपये की कीमत तक पहुंच रहे हैं।
संवाददाता – श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | नवधृति मानवाधिकार समाचार