News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
LIVE UPDATES
Loading fresh updates...
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Crime (अपराध)    State: Rajasthan

2026-09-12 03:26:58

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र की गोविंद वाटिका में शुक्रवार को एक ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार घर में 40 वर्षीय महिला और उसकी तीन बेटियों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। प्रारंभिक जांच में चारों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात के समय महिलाएं सो रही थीं।

जयपुर में खौफनाक वारदात: पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का आरोप, वारदात के बाद पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ पति

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र की गोविंद वाटिका में शुक्रवार को एक ही परिवार की चार महिलाओं की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार घर में 40 वर्षीय महिला और उसकी तीन बेटियों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। प्रारंभिक जांच में चारों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात के समय महिलाएं सो रही थीं।

मामले में मृतका के पति राहुल झा पर हत्या का संदेह है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद वह घर से फरार हो गया और उसका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस ने एक सीमेंट ब्लॉक/पत्थर बरामद किया है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

वारदात के बाद सामान्य दिनचर्या ने बढ़ाया संदेह

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घर में सामान्य व्यवहार किया। उसने सुबह दूध लिया और अपने बुजुर्ग पिता के लिए चाय भी बनाई। इसके बाद वह घर से निकल गया। इसी दौरान पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

आर्थिक परेशानी और पारिवारिक विवाद की भी जांच

पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाश रही है। प्रारंभिक स्तर पर पारिवारिक विवाद और आर्थिक परेशानी समेत कई पहलुओं को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ-साथ परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के बाद ही हत्या की स्पष्ट वजह सामने आ सकेगी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | नवधृति मानवाधिकार समाचार
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News