Category:
Weather (मौसम)
State:
Rajasthan
2026-09-13 03:39:04
⚡ मौसम अलर्ट: बालोतरा-बाड़मेर में बदला मौसम का मिजाज, मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी
। पश्चिमी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों के बीच आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बालोतरा और बाड़मेर जिले में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आकाशीय बिजली की स्थिति में लोगों को खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभों और ऊंची संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं तेज हवाओं को देखते हुए वाहन चालकों से भी सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की गई है।
किसानों को खुले में रखी फसल और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।
संवाददाता – श्रवण पंवार
जयपुर | NMS.NEWS