Category:
Sports (खेल)
State:
Delhi
2026-09-28 06:22:23
नागोया/जापान। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धाओं में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। 27 सितंबर को हुए मुकाबलों में भारत की पुरुष और महिला रिकर्व टीमों के साथ पुरुष, महिला और मिश्रित कंपाउंड टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।
🏹 एशियन गेम्स 2026: भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन, छहों टीम स्पर्धाओं में सेमीफाइनल की राह
नागोया/जापान। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धाओं में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। 27 सितंबर को हुए मुकाबलों में भारत की पुरुष और महिला रिकर्व टीमों के साथ पुरुष, महिला और मिश्रित कंपाउंड टीमों ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।
महिला रिकर्व टीम ने कुमकुम अनिल मोहोड़, कीर्ति शर्मा और अंकिता भगत की अगुवाई में चीनी ताइपे को 6-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले भारतीय टीम ने मंगोलिया को भी 6-0 से शिकस्त दी थी। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना चीन से होगा।
पुरुष रिकर्व टीम में धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान और यशदीप भोगे ने चीन को 5-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। टीम इससे पहले फिलीपींस को भी 5-1 से मात दे चुकी है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ईरान के सामने उतरेगी।
कंपाउंड टीमों ने भी दिखाया दम
महिला कंपाउंड टीम ने क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान को 233-230 से हराया। इससे पहले ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और प्रीतिका प्रदीप की तिकड़ी ने मंगोलिया के खिलाफ 238 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
पुरुष कंपाउंड टीम ने भूटान को 235-232 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अब पुरुष और महिला दोनों कंपाउंड टीमों का सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण कोरिया से होना है।
भारतीय तीरंदाजी के लिए इन मुकाबलों का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि एशियन गेम्स में कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा के जरिए LA 2028 ओलंपिक के लिए कोटा स्थान भी दांव पर हैं।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | नवधृति मानवाधिकार समाचार