Category:
Sports (खेल)
State:
Rajasthan
2026-09-30 03:17:29
जयपुर। वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन-2026 के तहत मंगलवार को भावनगर पोलो ट्रॉफी (8 गोल) का रोमांचक आगाज हुआ। पेड्डन्स पोलो क्लब में खेले गए शुरुआती मुकाबले में मेफेयर-84 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेफेयर पोलो टीम को 10-7 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।
जयपुर पोलो सीजन में मेफेयर-84 का दमदार आगाज, भामनगर ट्रॉफी में 10-7 से जीत
जयपुर। वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन-2026 के तहत मंगलवार को भावनगर पोलो ट्रॉफी (8 गोल) का रोमांचक आगाज हुआ। पेड्डन्स पोलो क्लब में खेले गए शुरुआती मुकाबले में मेफेयर-84 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेफेयर पोलो टीम को 10-7 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।
मुकाबले में मेफेयर-84 की ओर से शमशीर अली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अकेले पांच गोल दागे। अली ने शुरुआती दौर से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके अलावा अनय शाह ने दो गोल किए, जबकि टीम की ओर से प्रताप सिंह ने भी खेल में योगदान दिया।
वहीं विपक्षी मेफेयर पोलो टीम की ओर से मार्टिन कार्लोस डोनोवन ने पांच गोल किए। कुलदीप सिंह राठौड़ ने दो गोल कर टीम की वापसी की कोशिश की, लेकिन मेफेयर-84 की लगातार आक्रामक रणनीति के सामने अंतर कम नहीं हो सका।
मुकाबले में जयवीर सिंह गोहिल और रणशय पुरोहित भी टीम का हिस्सा रहे। 10-7 के अंतिम स्कोर के साथ मेफेयर-84 ने भावनगर पोलो ट्रॉफी में अपने अभियान की प्रभावशाली शुरुआत दर्ज की।
संवाददाता – श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar