Category:
Crime (अपराध)
State:
Rajasthan
2026-10-01 02:58:50
जयपुर। जयपुर पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट और पश्चिम पुलिस ने बिंदायका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को Apple Customer Support और Technical Support का प्रतिनिधि बताकर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बना रहे थे। कार्रवाई के दौरान 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 13 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, राउटर, सिम कार्ड, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।
🚨 जयपुर में फर्जी Apple सपोर्ट सेंटर का खुलासा, 14 आरोपी गिरफ्तार; 13 लैपटॉप और 24 मोबाइल बरामद
जयपुर। जयपुर पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट और पश्चिम पुलिस ने बिंदायका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को Apple Customer Support और Technical Support का प्रतिनिधि बताकर अमेरिका के नागरिकों को निशाना बना रहे थे। कार्रवाई के दौरान 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 13 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, राउटर, सिम कार्ड, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए।
फर्जी संदेश भेजकर बनाया जाता था दबाव
पुलिस के मुताबिक आरोपी अमेरिकी नागरिकों को Apple की सेवाओं और उत्पादों के नाम पर फर्जी SMS एवं मैसेज भेजते थे। इनमें 399, 499 और 699 अमेरिकी डॉलर तक के कथित शुल्क स्वीकृत होने की जानकारी दी जाती थी। इसके बाद ग्राहक सहायता या समस्या के समाधान के नाम पर उनसे संपर्क कर कथित रूप से रकम वसूलने का प्रयास किया जाता था।
किराए के फ्लैट से चल रहा था संचालन
जांच के अनुसार कॉल सेंटर जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित एक आवासीय फ्लैट में संचालित किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई में बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण बरामद होने के बाद उनके डेटा और संचार रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के जरिए कितने विदेशी नागरिकों को निशाना बनाया गया, ठगी की रकम कहां तक पहुंची और इसके पीछे अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं। अधिकारियों के अनुसार जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डेटा का विश्लेषण जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar