News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Home Category E-Book
Quick Menu
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Crime (अपराध)    State: Rajasthan

2026-10-01 03:10:53

जयपुर। गुलाबी शहर में पिछले करीब 40 से 45 दिनों के दौरान सामने आई हत्या की वारदातों ने रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामलों की जांच में कई घटनाओं में आरोपी परिवार या करीबी रिश्तों से जुड़े सामने आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन वारदातों में पति-पत्नी, माता-पिता, बच्चे और अन्य करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाद, शक, अवैध संबंध और पारिवारिक कलह जैसे कारण सामने आए हैं।

खून के रिश्ते हुए तार-तार: 40 दिनों में 5 बड़े मर्डर, 8 हत्याओं में अपनों पर आरोप

जयपुर। गुलाबी शहर में पिछले करीब 40 से 45 दिनों के दौरान सामने आई हत्या की वारदातों ने रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामलों की जांच में कई घटनाओं में आरोपी परिवार या करीबी रिश्तों से जुड़े सामने आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन वारदातों में पति-पत्नी, माता-पिता, बच्चे और अन्य करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाद, शक, अवैध संबंध और पारिवारिक कलह जैसे कारण सामने आए हैं।

पति-पत्नी से लेकर माता-पिता और बच्चों तक पहुंचा विवाद

बिंदायका इलाके में गर्भवती महिला की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें पुलिस ने उसके साथ रहने वाले युवक पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया। जांच के दौरान पुलिस ने शव बरामद कर मामले में कार्रवाई की।

वहीं, मुहाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पति और बेटे पर आरोप लगा। जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के बाद महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की कोशिश की गई थी।

झोटवाड़ा क्षेत्र में भी घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बेटियों पर हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। मामले की जांच में पारिवारिक विवाद और शक से जुड़े पहलुओं को देखा गया।

सांगानेर इलाके में शराब को लेकर होने वाले विवाद के बीच मां-बेटे पर बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की।

विद्याधर नगर क्षेत्र में भी पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके कथित साथी के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में हत्या के पीछे आपसी संबंध और विवाद से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की गई।

पुलिस के सामने चुनौती—रिश्तों में बढ़ता विवाद

इन घटनाओं में एक समान पहलू यह सामने आया कि कई मामलों में आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद, आपसी शक, घरेलू तनाव और व्यक्तिगत संबंधों से जुड़े विवाद कई बार हिंसक रूप ले लेते हैं।

हालांकि प्रत्येक मामले की परिस्थितियां अलग हैं और आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। पुलिस द्वारा सभी मामलों में साक्ष्य जुटाकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News