Category:
Education (शिक्षा)
State:
Rajasthan
2026-10-01 03:16:57
जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बुधवार को हिंदी पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन संकायाध्यक्ष शास्त्री कौसलेन्द्रदास ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी एवं संस्कृत के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
हिंदी पखवाड़े का समापन, आयुर्वेद संस्थान में प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संपन्न
जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बुधवार को हिंदी पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन संकायाध्यक्ष शास्त्री कौसलेन्द्रदास ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी एवं संस्कृत के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन भाषा नहीं है, बल्कि हिंदी की शब्द-संपदा और वैचारिक अभिव्यक्ति को मजबूत आधार प्रदान करने वाली भाषा है। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी अवसर पर योग प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 15 दिवसीय हाइब्रिड सर्टिफिकेट कोर्स के अंतिम तीन दिवसीय प्रायोगिक प्रशिक्षण का भी समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी के सैद्धांतिक और प्रायोगिक पहलुओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. पी. हेमंता, प्रो. एचएमएल मीणा, प्रो. उदय स्वरोज सहित अन्य विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS — Navdhriti Manavadhikar Samachar