News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Home Category E-Magazine
Quick Menu
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Sports (खेल)    State: Delhi

2026-10-02 03:12:04

जयपुर। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने मैच में शुरुआती दौर में 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता नजर आ रहा था, तभी आखिरी क्षणों में अभिषेक ने निर्णायक गोल कर भारत को जीत दिला दी।

हॉकी में आखिरी 49 सेकंड का रोमांच, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

जयपुर। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने मैच में शुरुआती दौर में 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 कर दिया। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता नजर आ रहा था, तभी आखिरी क्षणों में अभिषेक ने निर्णायक गोल कर भारत को जीत दिला दी।

भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि सुखजीत सिंह ने तीसरे क्वार्टर से पहले भारत की बढ़त 3-0 कर दी। पाकिस्तान ने अबू महमूद, हन्नान शाहिद और वहीद अशरफ राणा के गोल से मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

49.2 सेकंड बाकी थे, अभिषेक ने बदल दिया मैच

मैच के अंतिम मिनट में भारत को निर्णायक मौके की तलाश थी। सिर्फ 49.2 सेकंड बाकी रहने पर अभिषेक के शॉट ने पाकिस्तानी खिलाड़ी सुफियान खान की स्टिक से डिफ्लेक्ट होकर गोल का रूप ले लिया। इस गोल के साथ भारत ने 4-3 की बढ़त बना ली और अंतिम सीटी तक इसे कायम रखा।

इस जीत के साथ भारतीय टीम 3 अक्टूबर को होने वाले पुरुष हॉकी के स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंच गई है। फाइनल में भारत का सामना मलेशिया से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया।

यह मुकाबला भारत के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एशियन गेम्स का पुरुष हॉकी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन का अवसर मिलेगा।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS — सच • साहस • न्याय की खबर
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News