News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Home Category E-Magazine
Quick Menu
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Crime (अपराध)    State: Rajasthan

2026-10-02 03:16:33

जयपुर। भट्टा बस्ती इलाके में क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बैंक का क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर अधिकारी बताकर पहले पीड़ित को फोन किया और कार्ड के फायदे बताने के बाद एक कोड डायल करवाया। इसके कुछ ही समय बाद मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर क्रेडिट कार्ड से ₹2.24 लाख का ट्रांजेक्शन कर दिया गया।

कॉल फॉरवर्डिंग कोड बन गया साइबर ठगी का हथियार, क्रेडिट कार्ड से ₹2.24 लाख उड़ाए

जयपुर। भट्टा बस्ती इलाके में क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बैंक का क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर अधिकारी बताकर पहले पीड़ित को फोन किया और कार्ड के फायदे बताने के बाद एक कोड डायल करवाया। इसके कुछ ही समय बाद मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर क्रेडिट कार्ड से ₹2.24 लाख का ट्रांजेक्शन कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार मेजर शैतान सिंह कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय धीरज बंगाली ने शिकायत में बताया कि 29 सितंबर की रात उनके मोबाइल पर फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को HSBC बैंक से जुड़ा बताते हुए क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी दी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनसे एक कोड डायल करवाया, जिसके बाद मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव होने का संदेश आया।

संदेह होने पर पीड़ित ने तत्काल कॉल काटकर मोबाइल री-स्टार्ट कर दिया। इसी सतर्कता के कारण ठगी का एक और प्रयास विफल हो गया। हालांकि, इसके बाद उन्हें अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से ₹2,24,492 के ट्रांजेक्शन का संदेश मिला। पीड़ित ने तुरंत कार्ड को ब्लॉक कराया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक की ओर से ट्रांजेक्शन को होल्ड किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए OTP तक पहुंचने की कोशिश

जांच में सामने आया कि साइबर ठग बातचीत के दौरान पीड़ित से ऐसा कोड डायल करवाते हैं, जिससे मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो सकती है। इसके बाद बैंक या अन्य सेवाओं से आने वाले कॉल और OTP तक पहुंच बनाने की कोशिश की जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई कोड डायल करना या गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा करना जोखिम भरा हो सकता है।

भट्टा बस्ती पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कॉल करने वाले नंबर और आरोपी की पहचान की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS — सच • साहस • न्याय की खबर
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News