Category:
Sports (खेल)
State:
Rajasthan
2026-10-02 03:20:18
जयपुर। वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन-2026 के तहत खेले जा रहे भावनगर पोलो ट्रॉफी (8 गोल) के पहले सेमीफाइनल में टीम मेफेयर पोलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्टर्नहेगन को 8-5 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला गुरुवार को राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड में खेला गया।
🏇 जयपुर में पोलो का रोमांच: मेफेयर पोलो टीम फाइनल में, स्टर्नहेगन को 8-5 से हराया
जयपुर। वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन-2026 के तहत खेले जा रहे भावनगर पोलो ट्रॉफी (8 गोल) के पहले सेमीफाइनल में टीम मेफेयर पोलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्टर्नहेगन को 8-5 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला गुरुवार को राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड में खेला गया।
मैच में मेफेयर पोलो की ओर से मार्टिन कार्लोस डोनोवन ने शानदार खेल दिखाते हुए अकेले चार गोल दागे। उनके अलावा कुलदीप सिंह राठौड़ ने दो, जबकि जयवीर सिंह गोहिल और रणशय पुरोहित ने एक-एक गोल किया।
स्टर्नहेगन की ओर से डेन जोशुआ सीसार ने चार गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, जबकि डिनो धनखड़ ने एक गोल किया। हालांकि मेफेयर की आक्रामक शुरुआत और लगातार गोलों के चलते स्टर्नहेगन को 5 गोल पर ही रोक दिया गया।
शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल
भावनगर पोलो ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल 2 अक्टूबर, शुक्रवार को राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। इसमें टीम नेवी पोलो और टीम मेफेयर 84 आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 3 अक्टूबर को नाइट पोलो के रूप में आयोजित किया जाना है।
संवाददाता — श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS | Navdhriti Manavadhikar Samachar