News Details | Navdhriti Manavadhikar Samachar
Home Category E-Magazine
Quick Menu
NMS NEWS JAIPUR

Reporter

Category: Viral News (वायरल समाचार)    State: Delhi

2026-10-03 02:27:53

नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर बातचीत की। बातचीत के दौरान मच्छार भावुक हो गए और उन्होंने मुश्किल हालात में हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही।

फ्लाईदुबई के घायल पायलट स्मित मच्छार से पीएम मोदी की बातचीत, बोले- “मुश्किल वक्त में हनुमान चालीसा पढ़ता रहा”

नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट के अंदर हुए हमले के दौरान घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर बातचीत की। बातचीत के दौरान मच्छार भावुक हो गए और उन्होंने मुश्किल हालात में हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही।

कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि हमले के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, लेकिन उनका ध्यान विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा पर था। उन्होंने कहा कि वह कठिन परिस्थिति में भी हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे और इसी से उन्हें हिम्मत मिली। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना आदर्श बताते हुए बातचीत के लिए आभार भी जताया।

174 यात्रियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता

जानकारी के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में 30 सितंबर को उड़ान के दौरान कॉकपिट में गंभीर घटना हुई। विमान में 27 बच्चों सहित 174 यात्री सवार थे। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज एयरपोर्ट की ओर मोड़कर सुरक्षित उतारा गया।

रिपोर्टों के मुताबिक, कॉकपिट में हुई झड़प के दौरान कैप्टन स्मित घायल हुए। इसके बावजूद उन्होंने विमान और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए। घटना में सह-पायलट की भूमिका और हमले के कारणों को लेकर जांच जारी है।

पीएम मोदी ने साहस की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित के धैर्य और सूझबूझ की सराहना की तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने उनके परिवार से भी बातचीत किए जाने का उल्लेख किया और कहा कि देश उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा है।

कैप्टन स्मित ने बातचीत में कहा कि वह अपने देश से दूर होने के बावजूद अपनी संस्कृति से दूर नहीं हैं और नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। घटना के बाद उनका इलाज सऊदी अरब में चल रहा है।

संवाददाता – श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS 
Old Archives & News

Looking for our older reports or missed stories from the past?

View Old News