Category:
Cricket (क्रिकेट)
State:
Delhi
2026-10-03 03:02:21
भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स में गोल्ड की जंग, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में सीरीज क्लीन स्वीप का लक्ष्य
28 साल बाद फिर बना ऐतिहासिक संयोग, एक ही दिन दो मैदानों पर उतरी टीम इंडिया
भारत-पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स में गोल्ड की जंग, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में सीरीज क्लीन स्वीप का लक्ष्य
जयपुर। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 3 अक्टूबर 2026 का दिन खास दर्ज होने जा रहा है। करीब 28 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब भारत की दो अलग-अलग पुरुष क्रिकेट टीमें एक ही दिन दो अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मैदान पर उतर रही हैं। 1998 के बाद यह स्थिति दोबारा बनी है।
शनिवार को एक ओर जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत की दूसरी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में उतरेगी, जहां टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है।
1998 में भी एक दिन खेले थे दो मुकाबले
इससे पहले 12 सितंबर 1998 को भारत की दो टीमें एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर मैदान में उतरी थीं। कुआलालंपुर में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कनाडा का सामना किया था, जबकि टोरंटो में दूसरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सहारा फ्रेंडशिप कप का मुकाबला खेला था। दोनों मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की थी।
एक मुकाबले में गोल्ड मेडल, दूसरे में सीरीज पर नजर
एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी थी। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत पहले ही बढ़त बना चुका है और तीसरा मुकाबला सीरीज का अंतिम मैच है।
क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एक ही दिन भारत की दो टीमें दो अलग-अलग देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौती पेश करेंगी। 1998 के ऐतिहासिक संयोग के 28 साल बाद बने इस अवसर पर दोनों मुकाबलों पर देशभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी।
संवाददाता श्रवण पंवार, जयपुर
NMS.NEWS — Navdhriti Manavadhikar Samachar