2026-10-02 03:23:24 जयपुर। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में शुरू हुए ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन राजस्थान के युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 9 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
2026-10-02 03:20:18 जयपुर। वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन-2026 के तहत खेले जा रहे भावनगर पोलो ट्रॉफी (8 गोल) के पहले सेमीफाइनल में टीम मेफेयर पोलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्टर्नहेगन को 8-5 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला गुरुवार को राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड में खेला गया।
2026-10-02 03:17:41 जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े ब्लड बैंकों में वर्ष 2025 के दौरान कुल 97,728 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इनमें 23,891 यूनिट यानी 24.4 प्रतिशत रक्त स्वैच्छिक रक्तदाताओं से मिला, जबकि 73,837 यूनिट यानी 75.6 प्रतिशत रक्त रिप्लेसमेंट डोनेशन के जरिए प्राप्त हुआ। आंकड़े बताते हैं कि अस्पतालों की रक्त जरूरत पूरी करने में मरीजों के परिजनों और परिचितों से होने वाले रिप्लेसमेंट रक्तदान की भूमिका अभी भी बड़ी है।
2026-10-02 03:16:33 जयपुर। भट्टा बस्ती इलाके में क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बैंक का क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर अधिकारी बताकर पहले पीड़ित को फोन किया और कार्ड के फायदे बताने के बाद एक कोड डायल करवाया। इसके कुछ ही समय बाद मोबाइल पर नियंत्रण हासिल कर क्रेडिट कार्ड से ₹2.24 लाख का ट्रांजेक्शन कर दिया गया।
2026-10-02 03:13:19 इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन कंपनी Powerus ने पाकिस्तान की सेना के साथ ड्रोन तकनीक और उत्पादन से जुड़ा समझौता किया है। कंपनी के सह-संस्थापक ब्रेट वेलिकोविच के अनुसार, समझौते में ड्रोन से संबंधित शुरुआती ऑर्डर भी शामिल है। हालांकि सुरक्षा और गोपनीयता का हवाला देते हुए ऑर्डर की कीमत और विस्तृत तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।