2026-09-04 04:29:48 जयपुर। देश के विमानन क्षेत्र में बढ़ती परिचालन लागत और यात्रियों की मांग में नरमी का असर अब उड़ानों के संचालन पर दिखाई देने लगा है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से सितंबर की अवधि के लिए एयरलाइंस ने अपनी निर्धारित उड़ानों में बड़ी संख्या में कटौती की है। इसका सीधा असर हवाई यात्रियों की उपलब्धता और किराए पर पड़ने की संभावना है।
2026-09-04 04:26:10 जयपुर। पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, साहस, संवेदनशीलता और समर्पण को पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित पुलिस प्राइड अवॉर्ड्स-2026 में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में ड्यूटी के दौरान बहादुरी और जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ समाज के प्रति संवेदनशील भूमिका निभाने वाले कर्मियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
2026-09-04 04:23:22 जयपुर। आगामी निकाय चुनाव को लेकर जयपुर के विद्याधर नगर और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। टिकट वितरण के बाद कई वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने बागी उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने अपने असंतुष्ट दावेदारों को साधने की चुनौती खड़ी हो गई है।
2026-09-04 04:19:22 जयपुर। राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने ही बागी प्रत्याशियों की बनी हुई है। पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने कई स्थानों पर नाराज दावेदारों को मनाने के प्रयास किए, लेकिन इसके बावजूद 47 बागी प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
2026-09-04 04:15:56 पाली/घाणेराव। भक्ति आंदोलन की महान संत मीरा बाई की कृष्ण भक्ति से जुड़ी एक प्राचीन कृष्ण प्रतिमा आज भी पाली जिले के घाणेराव महल में सुरक्षित है। करीब 500 वर्ष पुरानी और लगभग 14 इंच की इस प्रतिमा को लेकर मान्यता है कि मीरा बाई ने बाल्यावस्था में इसे अपना आराध्य और पति माना था। जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर इस ऐतिहासिक प्रतिमा के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
2026-09-04 04:11:34 दुबई। महिला टी-20 एशिया कप 2026 में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया। मंधाना ने महज 64 गेंदों पर 124 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 193.75 रहा।