2026-10-01 03:23:19 जयपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का अभियान लगातार मजबूत बना हुआ है। शूटिंग, बॉक्सिंग, रेसलिंग, स्क्वैश और टेनिस सहित कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक की दौड़ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 30 सितंबर के प्रदर्शन के बाद भारत के पदक खाते में 10 स्वर्ण, 21 रजत और 29 कांस्य समेत कुल 60 पदक दर्ज थे।
2026-10-01 03:21:52 मुंबई। टाटा समूह से जुड़े ट्रस्टों के कामकाज को लेकर अंदरूनी मतभेद अब सार्वजनिक विवाद का रूप लेते दिखाई दे रहे हैं। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी वेनु श्रीनिवासन ने ट्रस्ट के कामकाज और शासन व्यवस्था को लेकर जांच की मांग उठाई है। उनकी शिकायत में ट्रस्टों की भूमिका, ट्रस्टियों की नियुक्ति और टाटा संस के कारोबारी मामलों में हस्तक्षेप से जुड़े सवाल उठाए गए हैं।
2026-10-01 03:16:57 जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में बुधवार को हिंदी पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन संकायाध्यक्ष शास्त्री कौसलेन्द्रदास ने मुख्य वक्ता के रूप में हिंदी एवं संस्कृत के महत्व पर विचार व्यक्त किए।
2026-10-01 03:10:53 जयपुर। गुलाबी शहर में पिछले करीब 40 से 45 दिनों के दौरान सामने आई हत्या की वारदातों ने रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस मामलों की जांच में कई घटनाओं में आरोपी परिवार या करीबी रिश्तों से जुड़े सामने आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन वारदातों में पति-पत्नी, माता-पिता, बच्चे और अन्य करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाद, शक, अवैध संबंध और पारिवारिक कलह जैसे कारण सामने आए हैं।
2026-10-01 03:03:21 जयपुर। त्योहारी सीजन से पहले जयपुर में नकली घी की पैकिंग और ब्रांडेड कंपनियों के नाम का दुरुपयोग करने वाले नेटवर्क पर पुलिस ने कार्रवाई की है। झोटवाड़ा इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर सरस, लोटस सहित अन्य ब्रांडों के नाम से तैयार किए जा रहे फर्जी रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की।
2026-10-01 03:02:05 नियुक्ति आदेश मिलने के बाद भी ड्यूटी से गैरहाजिरी पर प्रशासन की कार्रवाई, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन वृद्धि रोकने से निलंबन तक की हो सकती है कार्रवाई