2026-08-30 03:38:16 जयपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को संभावित दुर्घटना वाले स्थानों से पहले सतर्क करने के लिए ऑपरेशन सेफर रोड्स के तहत महत्वपूर्ण पहल की गई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ दौसा और अलवर से गुजरने वाले मार्ग पर 6 ब्लैक स्पॉट को गूगल मैप से जोड़ा गया है। वहीं राजस्थान के विभिन्न मार्गों पर कुल 101 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।
2026-08-30 03:30:14 जयपुर। निकाय चुनाव के लिए टिकट फाइनल होने से पहले राजस्थान की सियासत में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में बैठकों का दौर जारी है, लेकिन टिकट की दावेदारी के बीच कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच विवाद की स्थिति भी बनती दिखाई दे रही है।
2026-08-30 03:26:53 सागवाड़ा (डूंगरपुर)। पैतृक जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने पिता के छत से गिरने की कहानी परिजनों को बताई। अंतिम संस्कार से पहले शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
2026-08-30 03:22:46 जयपुर। राजस्थान के तीन प्रमुख कृषि विश्वविद्यालयों में डीन, डायरेक्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर अब राजभवन ने गंभीरता दिखाई है। वरिष्ठता और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सवालों के बीच राजभवन ने उदयपुर, जोबनेर और जोधपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालयों से तीन दिन के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
2026-08-30 03:19:03 सीकर। शहर के जयपुर रोड स्थित दो ई-वाहन शोरूम में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में खड़ी करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक और ऑटो आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
2026-08-30 03:09:39 काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बीच राहत एवं बचाव व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, आपदा की भयावहता बढ़ने से पहले समय पर चेतावनी नहीं पहुंच पाने के कारण कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।