2026-08-26 02:41:41 ईसरपुर। दौसा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में सोमवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब स्कूल की जर्जर छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के समय विद्यालय में करीब 122 विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद थे। गनीमत रही कि जिस कमरे की छत गिरी, वहां उस समय बच्चे मौजूद नहीं थे।
2026-08-26 02:36:58 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने हाईकोर्ट भवन की संरचनात्मक खामियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मामले में सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भवन निर्माण में गंभीर अनियमितता या लापरवाही बरतने वालों को किसी भी स्तर पर न्यायिक राहत नहीं दी जा सकती।
2026-08-26 02:32:30 जयपुर। वर्ष 2023 में राजस्थान में चर्चित रहे 2 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में अब जांच को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एसओजी की तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्या मित्तल से जुड़े इस प्रकरण में एसीबी ने पूर्व कांस्टेबल सुमित कुमार को आरोपी के तौर पर आगे कार्रवाई से राहत देते हुए क्लोजर रिपोर्ट पेश की है
2026-08-26 02:29:50 मुंबई। देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ने के बावजूद नकदी की मांग कम नहीं हुई है। पिछले कुछ वर्षों में देश में एटीएम की संख्या में करीब 5 हजार की कमी आई है, लेकिन इसके समानांतर बाजार में नकदी का स्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।
2026-08-25 09:03:05 कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली है। भारत ने पहली पारी 503/9 रन पर घोषित की। विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन की शानदार पारी खेलकर अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। वहीं ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में 63 रन बनाए।