2026-08-23 02:53:31 नई दिल्ली। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में स्वीकृत पदों और कार्यरत कर्मचारियों के बीच बढ़ता अंतर अब प्रशासनिक व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 4.21 लाख पद रिक्त थे, जो वर्ष 2024 तक बढ़कर 8.24 लाख के आसपास पहुंच गए। यानी एक दशक में रिक्त पदों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई।
2026-08-23 02:46:40 जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों और कमजोर आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए अगले तीन वर्षों का बड़ा रोडमैप तैयार किया है। योजना के तहत करीब ₹12,500 करोड़ की राशि से स्कूल भवनों, कक्षा-कक्षों, शौचालयों, प्रयोगशालाओं और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
2026-08-22 03:49:23 जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश किए जाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा की कार्यवाही लंबे समय तक सुचारू रूप से नहीं चल सकी और सदन की बैठक महज 64 मिनट में समाप्त हो गई।
2026-08-22 03:46:20 जयपुर। विश्वकर्मा इलाके में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गोयल धामकांटा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 3 वर्षीय मासूम कार्तिक बाइक से नीचे गिर गया और ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
2026-08-22 03:38:26 नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स जोड़ी ने BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए पदक पक्का कर दिया। यह महिला डबल्स में विश्व चैंपियनशिप का भारत का 15 साल बाद पहला पदक होगा।