2026-09-30 03:22:12 जयपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने मुश्किल हालात के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला ट्रैप स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा के जींद की 26 वर्षीय नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल किए और पिछले एशियाई रिकॉर्ड 24 अंक को पीछे छोड़ दिया। वह एशियन गेम्स में महिला ट्रैप के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।
2026-09-30 03:20:12 जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों का फोकस पंचायती राज चुनाव पर केंद्रित हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी तैयारियां तेज होने के साथ भाजपा और कांग्रेस दोनों ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव के अनुभव के आधार पर दोनों दल अब स्थानीय स्तर की कमियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संभावित उम्मीदवारों के समीकरणों पर मंथन कर रहे हैं।
2026-09-30 03:17:29 जयपुर। वार्षिक सितंबर जयपुर पोलो सीजन-2026 के तहत मंगलवार को भावनगर पोलो ट्रॉफी (8 गोल) का रोमांचक आगाज हुआ। पेड्डन्स पोलो क्लब में खेले गए शुरुआती मुकाबले में मेफेयर-84 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेफेयर पोलो टीम को 10-7 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।
2026-09-30 03:14:36 जयपुर। बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का एक अनूठा सिलसिला पिछले 33 वर्षों से लगातार जारी है। छोटे से कमरे से शुरू हुई बाबा श्याम की ज्योत अब देश-दुनिया में आस्था का केंद्र बनती जा रही है। इस वर्ष बाबा श्याम के 34वें तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर से किया जाएगा।
2026-09-30 03:10:59 जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र की प्रेस्टिज गार्डन कॉलोनी में गर्भवती महिला की हत्या कर शव को मकान के आंगन में दफनाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के साथ लिव-इन में रह रहे प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था और इसी संदेह में उसने 23 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया।
2026-09-30 03:08:49 जयपुर। राजधानी जयपुर तेजी से विस्तार के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती आबादी, नए आवासीय क्षेत्रों और लगातार बढ़ते यातायात के बीच शहर की पुरानी विरासत और आधुनिक सुविधाओं के बीच संतुलन बनाए रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। शहर की करीब 48 लाख आबादी की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी भी लगातार बढ़ रही है।