2026-08-28 04:26:07 जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पहले चरण के नामांकन के शुरुआती दिन प्रदेशभर में 1,144 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 967 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि कई स्थानों पर एक ही वार्ड से एक से अधिक दावेदारों ने पर्चे भरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है।
2026-08-28 04:24:35 जयपुर। राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, लेकिन खेल की दुनिया में यही रिश्ते कभी-कभी कड़ी प्रतिस्पर्धा का रूप ले लेते हैं। राजस्थान के कई भाई-बहन ऐसे हैं, जो घर में एक-दूसरे के सबसे बड़े साथी हैं, वहीं मैदान पर जीत के लिए एक-दूसरे को चुनौती भी देते हैं।
2026-08-28 04:19:36 जयपुर। राजधानी जयपुर के जयरसिंहपुरा खोर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए करीब 5 फीट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरने से दो मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया और खुले गड्ढों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
2026-08-28 04:18:27 जयपुर। नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच जयपुर शहर का राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलता नजर आ रहा है। 150 वार्डों वाले प्रस्तावित नए चुनावी नक्शे में करीब 35 वार्ड ऐसे माने जा रहे हैं, जहां मुस्लिम मतदाता चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। ऐसे में इन वार्डों में उम्मीदवारों के चयन, टिकट वितरण और मतदान के अंतिम रुझान पर भाजपा-कांग्रेस दोनों की नजर रहेगी।
2026-08-28 04:10:06 छह महीने में चोरी-लूट के करीब ₹70 करोड़ के मामले, साइबर ठगी में जून तक ₹387 करोड़ से अधिक की रकम जयपुर। राजस्थान में पारंपरिक अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराध का दायरा भी तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रदेश में चोरी, लूट और डकैती से जुड़े मामलों की जांच के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है, वहीं साइबर ठगी के बढ़ते मामलों ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
2026-08-28 04:05:10 काठमांडू/जयपुर। नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।