2026-08-29 04:53:26 जयपुर। प्रदेश में आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की टिकट चयन प्रक्रिया में युवाओं की मजबूत भागीदारी सामने आई है। पार्टी की ओर से युवाओं को 50 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा के बाद टिकट के लिए आए आवेदनों में करीब 78 प्रतिशत आवेदन युवाओं के बताए जा रहे हैं। इससे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है, वहीं लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ दावेदारों के सामने चुनौती भी बढ़ गई है।
2026-08-29 04:50:51 जयपुर। राजस्थान में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जयपुर और जोधपुर संभाग के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी स्तर पर अंतिम मंथन का दौर चल रहा है। शनिवार को प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लगने की संभावना जताई गई है।
2026-08-29 04:48:10 उदयपुर। राजस्थान की न्यायिक व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश की 48 अदालतों को पेपरलेस कोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें 36 एनआई एक्ट और 12 कॉमर्शियल कोर्ट शामिल हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद केस की पेशी से लेकर दस्तावेज प्रस्तुत करने, सुनवाई और ऑर्डरशीट तैयार करने तक की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाएगा।
2026-08-29 04:45:39 जयपुर। छत्तीसगढ़ और सिंगरौली क्षेत्र की कोयला खदानों में बारिश का पानी भरने से कोयला खनन और आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। इसका सीधा असर प्रदेश के थर्मल पावर प्लांटों पर दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर तापमान बढ़ने और बारिश कम होने के कारण बिजली की मांग में करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
2026-08-29 04:42:45 उदयपुर। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में डीन और डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कुछ मामलों में विश्वविद्यालय के वरिष्ठता, अनुभव और विषय विशेषज्ञता से जुड़े निर्धारित मानकों को नजरअंदाज कर कनिष्ठ शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
2026-08-29 04:35:55 जयपुर। सावन बीतने के साथ ही राजस्थान में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है। प्रदेश में अब तक सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 16.21 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सामान्य 352.22 मिमी के मुकाबले अब तक करीब 295.1 मिमी बारिश हुई है। इसका असर प्रदेश के कई जिलों में साफ नजर आने लगा है।